National Agitation Committee:-
नई दिल्ली -दिनांक 06.04.2022
EPS 95 पेंशनर्स का शिर्डी -राष्ट्रीय अधिवेशन को मा. श्री भूपेंदर यादव जी, केंद्रीय श्रम मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को दिनांक 18 अप्रेल 2022 को NAC के तत्वावधान में आयोजित शिर्डी- राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने हेतु दिया गया भाव भरा निमंत्रण को दिया गया। मा. श्रम मंत्री जी ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकारा और EPS 95 पेंशनर्स के प्रति सहानुभूति दर्शाई और राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित रहने की सहमति।
भूतपूर्व रक्षा राज्य मंत्री व धुलिया के सांसद मा।. डॉ. श्री सुभाष भांबरे जी NAC के शुभ चिंतक के रूप में NAC प्रतिनिधि मंडल के साथ उपस्थित रहे।
समाचार विस्तार से NAC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कमांडर अशोक राऊत जी के मार्गदर्शन में मा. मुख्य अतिथि/अतिथि गणों को आमंत्रित करने हेतु शिर्डी राष्ट्रीय अधिवेशन -आयोजन समिति की टीम पहुंची दिल्ली और NAC दिल्ली टीम के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर विशिष्ठ महानुभावों को आमंत्रित किया गया।
शिर्डी-राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन समिति के अध्यक्ष और NAC के पश्चिम क्षेत्र के संगठन सचिव श्री सुभाष पोखरकर, पश्चिम महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री देवीसिंग अन्ना जाधव, NAC के वरिष्ठ नेता श्री भगवंत वाल्के व श्री संजय पाटिल, आयोजन समिति सदस्य, के साथ दिल्ली पहुंचे। NAC दिल्ली के वरिष्ठ नेता श्री रमेश बहुगुणा व श्री अजीत कुमार जोशी के साथ पेंशनर्स के शुभ चिंतक रहे कुछ विशिष्ठ महानुभावों को किया जा रहा है राष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित।
मा. श्रम मंत्री महोदय व मा।सांसद महोदय जी का विशेष आभार। आयोजन समिति के सभी सदस्यों व NAC दिल्ली टीम को शत शत नमन।